यादव से प्रभावित हुए एंडी राबर्ट्स, भारत का पहला विशुद्ध तेज गेंदबाज

नयी दिल्ली : वेस्टइंडीज के महान तेज गेंदबाज एंडी राबर्ट्स भारत के तेज गेंदबाज उमेश यादव से काफी प्रभावित हैं और उन्हें भारत का पहला विशुद्ध तेज गेंदबाज मानते हैं. हालांकि एंडी का मानना है कि यादव को और अधिक आक्रामक होने की जरुरत है. राबर्ट्स ने कहा मैं यादव से बहुत प्रभावित हूं. वह […]
नयी दिल्ली : वेस्टइंडीज के महान तेज गेंदबाज एंडी राबर्ट्स भारत के तेज गेंदबाज उमेश यादव से काफी प्रभावित हैं और उन्हें भारत का पहला विशुद्ध तेज गेंदबाज मानते हैं. हालांकि एंडी का मानना है कि यादव को और अधिक आक्रामक होने की जरुरत है.
राबर्ट्स ने कहा मैं यादव से बहुत प्रभावित हूं. वह भारत के पहले विशुद्ध तेज गेंदबाज हैं. मेरे ख्याल से इनसे पहले भारत के पास कोई विशुद्ध तेज गेंदबाज नहीं था. एक अन्य लड़का शमी भी अच्छा है लेकिन मैं उन दोनों को थोड़ा अधिक आक्रामक देखना चाहता हूं. राबर्ट्स से जब ये पूछा गया कि वह जबसे खेल रहे हैं तबसे अब तक के तेज गेंदबाज कौन थे तो उन्होंने कहा कि यादव से पहले बहुत अधिक लोग नहीं थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




