भारतीय टेस्ट टीम में हरभजन सिंह और आर अश्विन को देखना चाहते हैं मुरलीधरन

कोलकाता : श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने कहा कि वह बांग्लादेश के खिलाफ एक मात्र टेस्ट में भारतीय टीम में हरभजन सिंह और आर अश्विन दोनों को देखना चाहते हैं. बांग्लादेश के खिलाफ दस से 14 जून तक होने वाले टेस्ट में भारत के सबसे सफल ऑफ स्पिनर को दो साल बाद टीम […]
कोलकाता : श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने कहा कि वह बांग्लादेश के खिलाफ एक मात्र टेस्ट में भारतीय टीम में हरभजन सिंह और आर अश्विन दोनों को देखना चाहते हैं. बांग्लादेश के खिलाफ दस से 14 जून तक होने वाले टेस्ट में भारत के सबसे सफल ऑफ स्पिनर को दो साल बाद टीम में शामिल किया गया था.
मुथैया मुरलीधरन का मानना है कि एक ही टीम में आर अश्विन और हरभजन सिंह को शामिल करने में कोई नुकसान नहीं है. मुरली ने कहा, अश्विन निरंतर अच्छा खेल रहे हैं और अब हरभजन की वापसी भी हो गई है. मेरे ख्याल से बांग्लादेश में खेलना उनके लिए अच्छा मौका होगा क्योंकि एक ही टीम में दोनों को रखा जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










