धवल कुलकर्णी ने की सगाई, सोशल मीडिया में फोटो हुआ वायरल

Updated at : 02 Jun 2015 5:46 PM (IST)
विज्ञापन
धवल कुलकर्णी ने की सगाई, सोशल मीडिया में फोटो हुआ वायरल

सात जुन से बांग्‍लादेश दौरे पर जा रही भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज और आईपीएल में राजस्‍थान रॉयल टीम के खिलाड़ी धवल सुनील कुलकर्णी ने सगाई कर ली है. कुलकर्णी अपनी दोस्‍त श्रद्धा खरपुरे के साथ रविवार को मुंबई में सगाई के बंधन में बंध गये. चुपचाप की गयी सगाई की खबर उन्‍होंने सोशल […]

विज्ञापन

सात जुन से बांग्‍लादेश दौरे पर जा रही भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज और आईपीएल में राजस्‍थान रॉयल टीम के खिलाड़ी धवल सुनील कुलकर्णी ने सगाई कर ली है. कुलकर्णी अपनी दोस्‍त श्रद्धा खरपुरे के साथ रविवार को मुंबई में सगाई के बंधन में बंध गये.

चुपचाप की गयी सगाई की खबर उन्‍होंने सोशल मीडिया में अपनी और होने वाली पत्नी श्रद्धा की तस्‍वीर डालकर दी. सोशल मीडिया में तस्‍वीर डालने के बाद से साथी खिलाडियों के साथ-साथ प्रशंसकों ने उन्‍हें सगाई की ढ़ेरों बधाईयां दी. साथी खिलाड़ी अजिंक्‍य रहाणे ने सोशल मीडिया में धवल और श्रद्धा की तस्‍वीर पोस्‍ट कर उन्‍हें सगाई की बधाई दी.

undefined

आईपीएल 2015 में राजस्‍थान रॉयल टीम की ओर से खेलते हुए धवल कुलकर्णी ने कुल 11 मैचों में शानदार गेंदबाजी करते हुए 13 विकेट लिये. धवल के इस प्रदर्शन के बाद उन्‍हें बांग्‍लादेश दौरे पर जा रही भारतीय वनडे टीम में शामिल किया गया है. बांग्‍लादेश दौरे पर जाने से पहले उन्‍होंने अपनी दोस्‍त श्रद्धा के साथ सगाई कर नयी परी की शुरुआत की है. हालांकि शादी कब करेंगे इसकी जानकारी उन्‍होंने अभी तक सार्वजनिक नहीं की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola