मिसबाह ने कहा, पाकिस्तान की मदद के लिये आगे आये क्रिकेट जगत

कराची : छह साल में पहली घरेलू श्रृंखला में मिली कामयाबी से उत्साहित पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान मिसबाह उल हक ने कहा है कि क्रिकेट खेलने वाले देशों को पाकिस्तान की मदद के लिये आगे आना चाहिये. पाकिस्तान और जिंबाब्वे के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम पर कल आखिरी वनडे मैच बारिश के कारण रद्द […]
कराची : छह साल में पहली घरेलू श्रृंखला में मिली कामयाबी से उत्साहित पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान मिसबाह उल हक ने कहा है कि क्रिकेट खेलने वाले देशों को पाकिस्तान की मदद के लिये आगे आना चाहिये. पाकिस्तान और जिंबाब्वे के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम पर कल आखिरी वनडे मैच बारिश के कारण रद्द हो गया लेकिन इसे देखने भारी तादाद में दर्शक आये थे.
मिसबाह ने कहा, जिस तरीके से लोगों ने हमारी हौसलाअफजाई की है, उससे शेष विश्व को पैगाम जाता है कि पाकिस्तान में अब नियमित तौर पर अंतरराष्ट्रीय मैचों के आयोजन के लिये उन्हें हमारी मदद करनी चाहिये. उन्होंने श्रीलंका, बांग्लादेश और भारत समेत एशियाई टीमों से पीसीबी का सहयोग करने की अपील की. उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि पाकिस्तान क्रिकेट ने साबित कर दिया है कि यहां जुनून की कमी नहीं है. मैं चाहूंगा कि एशियाई टीमें पाकिस्तान आकर खेलें. यह मेरे लिये सपना सच होने जैसा होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




