ICC प्रमुख की दौड़ से हटे नजम सेठी, उम्मीदवारी वापस ली

कराची : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पूर्व अध्यक्ष नजम सेठी ने आज आईसीसी अध्यक्ष पद से अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली और पीसीबी से आग्रह किया कि वह इस पद के लिए किसी पूर्व महान टेस्ट क्रिकेटर को नामांकित करे. बोर्ड के वरिष्ठ सदस्य और इसकी कार्यकारी समिति के प्रमुख सेठी ने कहा कि […]
कराची : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पूर्व अध्यक्ष नजम सेठी ने आज आईसीसी अध्यक्ष पद से अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली और पीसीबी से आग्रह किया कि वह इस पद के लिए किसी पूर्व महान टेस्ट क्रिकेटर को नामांकित करे.
बोर्ड के वरिष्ठ सदस्य और इसकी कार्यकारी समिति के प्रमुख सेठी ने कहा कि उन्होंने तुरंत प्रभाव से उम्मीदवारी वापस ले ली है और पीसीबी से आग्रह किया है कि वह उनकी जगह किसी पूर्व टेस्ट क्रिकेटर को नामांकित करे. आईसीसी चेयरमैन एन श्रीनिवासन को लिखे पत्र में सेठी ने कहा, आईसीसी ने घोषणा की है कि अगले साल से आईसीसी अध्यक्ष का पद सिर्फ आइकन टेस्ट क्रिकेटरों के लिए होगा जिसे सदस्य बोर्ड नामांकित करेंगे, ऐसे में मुझे लगता है कि यही सही है कि इस नियम को तुरंत लागू किया जाए जिससे कि पाकिस्तान के एक महान आइकन क्रिकेटर को यह सम्मान मिले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










