गद्दाफी स्टेडियम के बाहर विस्फोट के बावजूद जिंबाब्वे रद्द नहीं करेगा पाकिस्तान दौरा

लाहौर : पाकिस्तान और जिंबाब्वे के बीच खेले जा रहेदूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के दौरान गद्दाफी स्टेडियम के बाहर हुआ बम विस्फोट आतंकी हमला था, हालांकि शुरुआत में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस बात से इनकार कर रहा था. विस्फोट के बावजूद जिंबाब्वे ने श्रृंखला जारी रखने का फैसला किया है जिसका अंतिम मुकाबला कल […]
लाहौर : पाकिस्तान और जिंबाब्वे के बीच खेले जा रहेदूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के दौरान गद्दाफी स्टेडियम के बाहर हुआ बम विस्फोट आतंकी हमला था, हालांकि शुरुआत में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस बात से इनकार कर रहा था. विस्फोट के बावजूद जिंबाब्वे ने श्रृंखला जारी रखने का फैसला किया है जिसका अंतिम मुकाबला कल खेला जायेगा.
उन्होंने कहा, मुख्य चीज यह है कि जिंबाब्वे की टीम दौरा जारी रखेगी और पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को अंतिम वनडे खेलेगी. अकबर ने कहा कि पहले चार मैचों की तरह अंतिम मैच में भी सभी टिकट बिक चुके हैं.पंजाब पुलिस के उप महानिरीक्षक डॉ हैदर अशरफ ने मीडिया से कहा कि रिक्शे में हुए धमाके में एक सब इंस्पेक्टर सहित कम से कम तीन पुलिसकर्मी मारे गये और कई घायल हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




