श्रीलंका को हराकर वेस्टइंडीज ने जीती टी20 श्रृंखला

कोलंबो : हेली मैथ्यूज के ऑलराउंड खेल से वेस्टइंडीज ने आज यहां तीसरे और आखिरी टी20 क्रिकेट मैच में श्रीलंका को नौ विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 2-1 से जीती. हेली ने पहले अपनी आफ स्पिन का कमाल दिखाया और चार ओवर में दस रन देकर चार विकेट लिये जिससे पहले बल्लेबाजी का […]
कोलंबो : हेली मैथ्यूज के ऑलराउंड खेल से वेस्टइंडीज ने आज यहां तीसरे और आखिरी टी20 क्रिकेट मैच में श्रीलंका को नौ विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 2-1 से जीती. हेली ने पहले अपनी आफ स्पिन का कमाल दिखाया और चार ओवर में दस रन देकर चार विकेट लिये जिससे पहले बल्लेबाजी का न्यौता पाने वाली श्रीलंका की टीम नौ विकेट पर 74 रन ही बना पायी. उसकी तरफ से केवल दो बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे. कप्तान चमारी अटापट्टू ने सर्वाधिक 43 रन और चतुरानी गुणरत्ने ने दस रन बनाये.
वेस्टइंडीज की तरफ से हेली के अलावा अनीसा मोहम्मद ने चार ओवर में सात रन देकर दो विकेट हासिल किये. हेली बाद में सलामी बल्लेबाज के रुप में उतरी और उन्होंने नाबाद 32 रन बनाये जबकि स्टेफनी टेलर ने 38 रन की पारी खेली.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




