पीसीबी कार्यालय में चोरी, पाक प्रशंसकों के लिए टिकट की कमी

कराची : पाकिस्तान के क्रिकेट प्रशंसकों को मंगलवार से जिंबाब्वे के खिलाफ लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में शुरु हो रही तीन वनडे मैचों की श्रृंखला के टिकट हासिल करने में परेशानी हो रही है. दो टी20 मैचों के सभी टिकट बिकने के बाद प्रशंसक वनडे मैचों के लिए टिकटों की कमी की शिकायत कर रहे […]
कराची : पाकिस्तान के क्रिकेट प्रशंसकों को मंगलवार से जिंबाब्वे के खिलाफ लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में शुरु हो रही तीन वनडे मैचों की श्रृंखला के टिकट हासिल करने में परेशानी हो रही है.
दो टी20 मैचों के सभी टिकट बिकने के बाद प्रशंसक वनडे मैचों के लिए टिकटों की कमी की शिकायत कर रहे हैं. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हालांकि घोषणा की है कि एक जानी मानी बेकरी फ्रेंचाइजी के आउटलेट पर टिकट उपलब्ध हैं.
बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा, हम जानने की कोशिश कर रहे हैं कि टिकटों की कमी है या नहीं और अगर है तो क्यों. पीसीबी ने पिछले हफ्ते ही बोर्ड के कार्यालय से लगभग 600 टिकट चोरी होने के मामले में एक कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




