छह जून तक टीम इंडिया को मिल जायेगा नया कोच
Updated at : 25 May 2015 8:16 PM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : बीसीसीआई अध्यक्ष जगमोहन डालमिया के आवास पर बैठक के बाद सचिव अनुराग ठाकुर ने आज कहा कि टीम निदेशक सहित राष्ट्रीय टीम के सहयोगी स्टाफ की घोषणा छह जून तक कर दी जाएगी. इसके एक दिन बाद टीम बांग्लादेश दौरे पर रवाना होगी. बीसीसीआई अध्यक्ष के आवास पर बैठक के बाद ठाकुर ने […]
विज्ञापन
कोलकाता : बीसीसीआई अध्यक्ष जगमोहन डालमिया के आवास पर बैठक के बाद सचिव अनुराग ठाकुर ने आज कहा कि टीम निदेशक सहित राष्ट्रीय टीम के सहयोगी स्टाफ की घोषणा छह जून तक कर दी जाएगी. इसके एक दिन बाद टीम बांग्लादेश दौरे पर रवाना होगी.
बीसीसीआई अध्यक्ष के आवास पर बैठक के बाद ठाकुर ने संवाददाताओं से कहा, टीम इंडिया पांच जून को यहां आएगी. अगले दिन फिटनेस टेस्ट होगा और टीम सात जून को बांग्लादेश रवाना होगी. टीम निदेशक और सहयोगी स्टाफ की घोषणा इससे पहले की जाएगी.
उन्होंने कहा, मैं आईपीएल के आठवें टूर्नामेंट के सफल आयोजन के बाद यहां निजी तौर पर अध्यक्ष से मिलने आया था. आईपीएल अध्यक्ष राजीव शुक्ला भी बीसीसीआई सचिव के साथ डालमिया के आवास पर आए थे लेकिन वह जल्दी चले गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




