हरभजन सिंह की टीम में वापसी पर सुनील गावस्कर ने जतायी खुशी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : सुनील गावस्कर ने भारतीय क्रिकेट टीम में दो साल बाद हरभजन की वापसी का स्वागत किया है. गावस्कर ने कहा, यह ऑफ स्पिनर अच्छी फार्म में है हालांकि अब उसे कुछ साबित करने की जरुरत नहीं है वह 700 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने के नजदीक है. बांग्लादेश के खिलाफ एक मात्र टेस्ट मैच […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : सुनील गावस्कर ने भारतीय क्रिकेट टीम में दो साल बाद हरभजन की वापसी का स्वागत किया है. गावस्कर ने कहा, यह ऑफ स्पिनर अच्छी फार्म में है हालांकि अब उसे कुछ साबित करने की जरुरत नहीं है वह 700 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने के नजदीक है.
बांग्लादेश के खिलाफ एक मात्र टेस्ट मैच के लिये भारतीय टीम में हरभजन के चुने जाने के बाद गावस्कर ने एनडीटीवी से कहा, हरभजन का चुना जाना यह साबित करता है कि वे (चयनकर्ता) खिलाड़ी की वर्तमान फार्म को ध्यान में रख कर चुनाव कर रहे हैं. कोई खिलाड़ी सीनियर है या जूनियर इससे फर्क नहीं पडता अगर खिलाड़ी की फार्म अच्छी तो उसकी वापसी होना तय है.
हरभजन ने अपना आखरी टेस्ट मार्च 2013 में खेला था. आइपीएल में भी उसने शानदार गेंदबाजी करते हुए 14 मैचों में 16 विकेट लिये हैं. ऐसा माना जा रहा था कि बांग्लादेश के दौरे के लिये बीसीसीआई के चयनकर्ता कुछ क्रिकेटरों को विश्राम दे सकते है लेकिन ऐसा नहीं हुआ चयनकर्ताओं ने गंभीरता के साथ टेस्ट और तीन वन डे के लिये अपनी पूरी टीम का चुनाव किया.
गावस्कर ने कहा कि यह चयन साबित करता है कि क्रिकेट बोर्ड बांग्लादेश दौरे को हल्के में नहीं ले रहा है. उन्होंने कहा, बांग्लादेश ने हाल में बेहतर प्रदर्शन किया है उसने पाकिस्तान को विश्व कप में हराया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










