ePaper

भारतीय क्रिकेट टीम को जल्दी ही मिलेगा नया कोच : अनुराग ठाकुर

Updated at : 20 May 2015 6:07 PM (IST)
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम को जल्दी ही मिलेगा नया कोच : अनुराग ठाकुर

मुंबई : भारतीय क्रिकेट टीम के नये कोच की नियुक्ति की समय सीमा का जिक्र किये बगैर बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने आज यहां कहा कि इस अहम पद पर नियुक्ति के लिए बोर्ड के उच्च अधिकारी उम्मीदवारों की अंतिम सूची तैयार करने की प्रक्रिया में लगे हैं. विश्व कपके बाद डंकन फ्लेचर का अनुबंध […]

विज्ञापन

मुंबई : भारतीय क्रिकेट टीम के नये कोच की नियुक्ति की समय सीमा का जिक्र किये बगैर बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने आज यहां कहा कि इस अहम पद पर नियुक्ति के लिए बोर्ड के उच्च अधिकारी उम्मीदवारों की अंतिम सूची तैयार करने की प्रक्रिया में लगे हैं.

विश्व कपके बाद डंकन फ्लेचर का अनुबंध समाप्त होने के बाद ही भारतीय क्रिकेट टीम के कोच का पद रिक्त है और ठाकुर के अनुसार वे इस पद के लिए सबसे बेहतर व्यक्ति को चुनना चाहते हैं. ठाकुर ने एक पत्रकार वार्ता में आज कहा, मैं कोच के बारे में कहना चाहूंगा कि इंतजार करने वालों को अच्छा फल मिलता है. हमलोग कोच को अंतिम तौर पर चुनने की प्रक्रिया में हैं. इसमें कुछ और समय लग सकता है लेकिन हमलोग इस पद के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति को चुनना चाहते हैं जो आने वाले सालों में टीम को अच्छा बना सके.

अनुराग ठाकुर ने बोर्ड के उस बात को दोहराया जिसके तहत पूर्व भारतीय कप्तानों सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड को टीम भारतीय टीम को दिशा दिखाने के लिए सलाहकार के रुप में नियुक्त करने की बात कही गयी है. उन्होंने कहा, मेरे ख्याल से हमारी मंशा स्पष्ट है. हम पूर्व भारतीय क्रिकेटरों के सेवाएं लेना चाहते हैं जो बीसीसीआई को कुछ समय दे सकें और क्रिकेट को बढ़ावा दे सकें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola