मुंबई इंडियंस के कोच रिकी पोंटिंग ने कहा, केकेआर के खिलाफ आज काम मैच फाइनल जैसा

मुंबई : कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आज होने वाले आईपीएल मैच के महत्व पर जोर देते हुए मुंबई इंडियन्स के कोच रिकी पोंटिंग ने आज गत विजेता टीम के खिलाफ होने वाले इस मैच को अपनी टीम के लिए फाइनल जैसा बताया. पोंटिंग ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, कल का मुकाबला लगभग […]
मुंबई : कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आज होने वाले आईपीएल मैच के महत्व पर जोर देते हुए मुंबई इंडियन्स के कोच रिकी पोंटिंग ने आज गत विजेता टीम के खिलाफ होने वाले इस मैच को अपनी टीम के लिए फाइनल जैसा बताया.
पोंटिंग ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, कल का मुकाबला लगभग फाइनल जैसा है. कल का मैच टूर्नामेंट में हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण मैच बन गया है. हम इसी तरह मैच को देख रहे हैं. नाइट राइडर्स टूर्नामेंट के प्लेऑफ दौर में प्रवेश करने से जहां केवल एक जीत दूर है वहीं मुंबई इंडियन्स को आगे बढने की अपनी उम्मीदें बढाने के लिए कल का मैच जीतने की जरुरत है. हालांकि हारने के बाद भी मुंबई दूसरी टीमों के मुकाबलों के नतीजे अपने पक्ष में ठहरने पर प्लेऑफ में पहुंच सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




