कल चेन्नई को टक्कर देकर शीर्ष चार में जगह बनाने के लिए उतरेगी मुंबई इंडियंस

चेन्नई : लगातार चार जीत के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत मुंबई इंडियंस कल शीर्ष पर काबिज चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखने और आईपीएल के अंतिम चार में प्रवेश के इरादे से उतरेगी.पिछले मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स को पांच विकेट से हराने के बाद मुंबई के हौसले काफी बुलंद हैं. लगातार […]
चेन्नई : लगातार चार जीत के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत मुंबई इंडियंस कल शीर्ष पर काबिज चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखने और आईपीएल के अंतिम चार में प्रवेश के इरादे से उतरेगी.पिछले मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स को पांच विकेट से हराने के बाद मुंबई के हौसले काफी बुलंद हैं. लगातार चार हार से शुरुआत करने वाली मुंबई ने शानदार वापसी करके अंकतालिका में पांचवें स्थान पर कब्जा कर लिया है. उसके दस मैचों में दस अंक है और वह रायल चैलेंजर्स बेंगलूर और कोलकाता नाइट राइडर्स से एक अंक ही पीछे है.
गेंदबाजी में श्रीलंका के लसिथ मलिंगा ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है जबकि हरभजन सिंह काफी किफायती साबित हुए हैं. मलिंगा, हरभजन और आर विनय कुमार मिलकर चेन्नई के बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं. दूसरी ओर 10 मैचों में से सात जीतने वाली चेन्नई जीत की लय कायम रखना चाहेगी. महेंद्र सिंह धौनी की अगुवाई वाली दो बार की चैंपियन चेन्नई टीम की बल्लेबाजी बेहतरीन है. ब्रेंडन मैकुलम, ड्वेन स्मिथ, सुरेश रैना, फाफ डु प्लेसिस और ड्वेन ब्रावो के साथ ही कप्तान धौनी ने भी अच्छी पारियां खेली है.गेंदबाजी में आशीष नेहरा , मोहित शर्मा, रविंद्र जडेजा और पवन नेगी ने अच्छा प्रदर्शन किया है.
टीमें : मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान ) , आरोन फिंच, अंबाती रायुडू, अभिमन्यु मिथुन, आदित्य तारे, पार्थिव पटेल, कीरोन पोलार्ड, कोरी एंडरसन, लसिथ मलिंगा, हरभजन सिंह, जसप्रीत बुमरा, जोश हेजलवुड, मर्चेट डि लांगे, पवन सुयाल, श्रेयस गोपाल, लैंडल सिमंस, प्रज्ञान ओझा, मिशेल मैकक्लीनागन, एडेन ब्लिजार्ड, अक्षय वाखरे, नितिश राणा, सिद्धेश लाड, हार्दिक पंड्या, जगदीशा सुचित, उन्मुक्त चंद, आर विनय कुमार में से.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




