बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने दिये एन श्रीनिवासन के खिलाफ जांच के संकेत

नयी दिल्ली : क्रिकेट को पाक साफ करने का वादा करते हुए बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने आज आईसीसी चेयरमैन पद से एन श्रीनिवासन को हटाने की कवायद में उनके खिलाफ जांच के संकेत दिये. बीसीसीआई में चल रही अंतर्कलह ने पिछले सप्ताह खराब मोड ले लिया जब ठाकुर ने कहा कि श्रीनिवासन को सटोरियों […]
नयी दिल्ली : क्रिकेट को पाक साफ करने का वादा करते हुए बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने आज आईसीसी चेयरमैन पद से एन श्रीनिवासन को हटाने की कवायद में उनके खिलाफ जांच के संकेत दिये. बीसीसीआई में चल रही अंतर्कलह ने पिछले सप्ताह खराब मोड ले लिया जब ठाकुर ने कहा कि श्रीनिवासन को सटोरियों के बारे में जानकारी अपने परिजनों को देनी चाहिये जिनकी सट्टेबाजी में भागीदारी साबित हो चुकी है.
ठाकुर का मानना है कि अध्यक्ष पद पर श्रीनिवासन के कार्यकाल के दौरान उनके गतिविधियों की जांच होनी चाहिये. उन्होंने टीवी चैनलों से कहा , एसजीएम एक विकल्प है और बीसीसीआई सारे ब्यौरे की जांच करेगा. हम किसी को बलि का बकरा नहीं बनाना चाहते. यदि कोई सबूत मिला तो कार्रवाई की जायेगी. श्रीनिवासन सितंबर तक आईसीसी में बीसीसीआई के नामित सदस्य हैं और सबूतों के आधार पर हम फैसला लेंगे कि वह इस पद पर बने रहेंगे या नहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










