दिल्ली डेयरडेविल्स को प्लेऑफ में जगह मिलेगी : एंजेलो मैथ्यूज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुंबई : खराब प्रदर्शन से जूझ रही दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम भले ही इंडियन प्रीमियर लीग में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है, लेकिन टीम के ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज को भरोसा है कि उनकी टीम पासा पलटते हुए आईपीएल आठ के प्ले ऑफ में जगह बनाने में सफल रहेगी. मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने […]
विज्ञापन
मुंबई : खराब प्रदर्शन से जूझ रही दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम भले ही इंडियन प्रीमियर लीग में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है, लेकिन टीम के ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज को भरोसा है कि उनकी टीम पासा पलटते हुए आईपीएल आठ के प्ले ऑफ में जगह बनाने में सफल रहेगी.
मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पूर्व श्रीलंका के कप्तान मैथ्यूज ने कहा, हम मुंबई के खिलाफ (23 अप्रैल को दिल्ली में) काफी अच्छा खेले. हमें मुंबई के खिलाफ (कल वानखेड़े स्टेडियम में) और मुंबई में खेलने का एक और मौका मिलेगा. हमें दौड़ में बने रहने के लिए जीत की जरूरत है. टूर्नामेंट में अब भी कुछ भी हो सकता है. उन्होंने कहा, किसी का भी बुरा दिन हो सकता है. मुंबई के लिए बुरा दिन हो सकता है.
हमें अपने प्रदर्शन पर ध्यान देना होगा. राजस्थान रायल्स के खिलाफ यहां पिछले मुकाबले में खराब क्षेत्ररक्षण पर मैथ्यूज ने कहा, मुझे लगता है कि क्षेत्ररक्षण के कारण हमने मैच गंवाया. मुझे लगता है कि यह टूर्नामेंट में दिल्ली का सबसे खराब क्षेत्ररक्षण था. मुझे लगता है कि हमने अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी की. हमें जल्द वापसी करनी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










