प्रेशर में मैं अच्छा प्रदर्शन करता हूं : ड्वेन ब्रावो

चेन्नई : ड्वेन ब्रावो की शानदार गेंदबाजी की बदौलत कल रात इंडियन प्रीमियर लीग के एक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को दो रन से हरा दिया. मैच के आखिरी ओवर में ड्वेन ब्रावो की शानदार गेंदबाजी के कारण चेन्नई की टीम यह मैच जीत पायी. ब्रावो ने मैच के संवाददाता सम्मेलन […]
चेन्नई : ड्वेन ब्रावो की शानदार गेंदबाजी की बदौलत कल रात इंडियन प्रीमियर लीग के एक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को दो रन से हरा दिया. मैच के आखिरी ओवर में ड्वेन ब्रावो की शानदार गेंदबाजी के कारण चेन्नई की टीम यह मैच जीत पायी.
ब्रावो ने मैच के संवाददाता सम्मेलन में कहा, हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की और ऐसे में छोटे स्कोर का बचाव करना अच्छा रहा. हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं करने के बावजूद खुद को साबित किया. हमारी टीम में अच्छे तेज गेंदबाज और स्पिनर है. निश्चित तौर पर एमएस धौनी और पूरी टीम की निगाह मुझ पर टिकी थी कि मैं ऐसी परिस्थितियों के लिए खुद को तैयार करता हूं.
उन्होंने कहा, इन परिस्थितियों में मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करता हूं. मुझे ऐसे क्षण पसंद हैं. असल में दुनिया में बहुत कम लोग हैं जो दबाव झेल पाते हैं. चेन्नई को 135 रन के लक्ष्य का बचाव करना था. के केआर को आखिरी ओवर में 17 रन की जरूरत थी और धौनी ने इसके लिए ब्रावो को गेंद थमायी. उन्होंने पहली तीन गेंद पर कोई रन नहीं दिया जिससे सुपरकिंग्स करीबी जीत दर्ज करने में सफल रहा.
चेन्नई बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाया और ब्रावो ने कहा कि इसके लिए उनके बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन नहीं बल्कि केकेआर के गेंदबाजों का बेहतर गेंदबाजी जिम्मेदार रही.उन्होंने कहा, हमारी बल्लेबाजी में कोई कमजोरी नहीं है. कभी जब तेज गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे होते हैं तब हमने 200 से अधिक का स्कोर खड़ा किया. ड्वेन स्मिथ और ब्रैंडन मैकुलम शार्ट पिच गेंदों के खिलाफ दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज है. हमें केकेआर के गेंदबाजों को श्रेय देना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




