अश्विन चोटिल, अगले दो मैच से बाहर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Apr 2015 1:56 PM
चेन्नई सुपरकिंग्स की ताकत माने जाने वाले गेंदबाज रामचंद्रन अश्विन कल रात कोलकाता नाइटराइडर्स के साथ खेले गये मैच में चोटिल हो गये थे, जिसके कारण वे अगले कुछ मैचों में नहीं खेल सकेंगे. कल 28 अप्रैल को खेले गये मैच में फिल्डिंग के दौरान उनके हाथ में चोट लगी थी. चेन्नई के टीम मैनेजर […]
जिसके कारण वे अपना बॉलिंग स्पेल भी पूरा नहीं कर पाये थे, लेकिन उन्होंने कल दो विकेट लिये थे. अश्विन का चोटिल होना चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि कल 30 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला एक बार फिर कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ होगा. मात्र दो रन से मैच हारी केकेआर की टीम चोट खाये सांप की तरह बौखलाई हुई है, ऐसे में वह कल के मुकाबले में अपना पूरा जोर चेन्नई को हराने में लगा देगी.
ऐसी खबर है कि अश्विन की जगह टीम में पवन नेगी को जगह दी जायेगी, लेकिन वे किस हद तक अश्विन की कमी को पूरा कर पायेंगे यह कल ही पता चल पायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










