कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए युवराज सिंह ने किया दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ गंठजोड़

नयी दिल्ली : आईपीएल टीम दिल्ली डेयरडेविल्स के स्टार खिलाड़ी युवराज सिंह ने कैंसर के प्रति जागरुकता को बढावा देने के लिए आज अपनी टीम के साथ एक गठजोड की घोषणा की और इस मौके पर बताया गया कि एक मई को किंग्स इलेवन के खिलाफ होने वाला टीम का मैच इस बीमारी से लड […]
नयी दिल्ली : आईपीएल टीम दिल्ली डेयरडेविल्स के स्टार खिलाड़ी युवराज सिंह ने कैंसर के प्रति जागरुकता को बढावा देने के लिए आज अपनी टीम के साथ एक गठजोड की घोषणा की और इस मौके पर बताया गया कि एक मई को किंग्स इलेवन के खिलाफ होने वाला टीम का मैच इस बीमारी से लड रहे लोगों को समर्पित किया जाएगा.
युवराज के कैंसर फाउंडेशन यूवीकैन ने दिल्ली डेयरडेविल्स और मैक्स हॉस्पिटल्स के साथ मिलकर एक मई को कैंसर जांच के लिए मुफ्त क्लीनिक लगाने की घोषणा की. साथ ही दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाड़ी इस दिन हल्के बैंगनी रंग की जर्सी पहनेंगे. युवराज ने नयी जर्सी के विमोचन के मौके पर कहा, जब मैं कैंसर से उबरने के बाद वापस आया मुझे अपने फेफडे को लेकर थोड़ा जूझना पडा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










