ePaper

मैन ऑफ द मैच वरूण आरोन ने कहा, मिशेल स्टार्क की गेंदबाजी से हमें मिली बहुत मदद

Updated at : 27 Apr 2015 12:34 PM (IST)
विज्ञापन
मैन ऑफ द मैच वरूण आरोन ने कहा, मिशेल स्टार्क की गेंदबाजी से हमें मिली बहुत मदद

नयी दिल्ली : दिल्ली डेयरडेविल्स के शीर्ष क्रम को झकझोर कर कल रात फिरोजशाह कोटला पर रायल चैलेंजर्स बेंगलूर की बड़ी जीत की नींव रखने वाले वरुण आरोन ने अपनी इस सफलता का कुछ श्रेय आस्ट्रेलिया के गेंदबाज मिशेल स्टार्क को भी दिया जो दूसरी तरफ से दबाव बनाकर बाकी गेंदबाजों के लिए काम आसान […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली डेयरडेविल्स के शीर्ष क्रम को झकझोर कर कल रात फिरोजशाह कोटला पर रायल चैलेंजर्स बेंगलूर की बड़ी जीत की नींव रखने वाले वरुण आरोन ने अपनी इस सफलता का कुछ श्रेय आस्ट्रेलिया के गेंदबाज मिशेल स्टार्क को भी दिया जो दूसरी तरफ से दबाव बनाकर बाकी गेंदबाजों के लिए काम आसान कर देते हैं.आरोन ने युवराज सिंह और एंजेलो मैथ्यूज को लगातार गेंदों पर आउट किया. वह हैट्रिक तो नहीं ले पाये लेकिन डेयरडेविल्स उनके इन झटकों से नहीं उबर सका और आखिर में 95 रन पर ढेर हो गया. आरसीबी ने मैच दस विकेट से जीता जो उसकी लगातार दूसरी जीत है.

मैन ऑफ द मैच आरोन से पूछा गया कि ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क के साथ खेलने से क्या उन्हें फायदा मिल रहा, उन्होंने कहा, मिशेल बेहतरीन गेंदबाज और बहुत अच्छा इंसान है. वह शुरू में विकेट लेकर बल्लेबाजों पर दबाव बनाता है. वह अभी अच्छी फार्म में भी और वह विश्व कप में सबसे सफल गेंदबाज भी रहा. वह एक छोर से दबाव बनाकर बल्लेबाजों को बैकफुट पर भेज देता है जिसका दूसरे गेंदबाजों को भी फायदा मिलता है. आरोन ने माना कि आरसीबी के पास विश्व के बेहतरीन खिलाड़ी हैं लेकिन वे पिछले दो मैचों में ही अपनी योग्यता के साथ न्याय कर पाये हैं. उन्होंने कहा, प्रत्येक जीत से मनोबल बढ़ता है.

हम लगातार यह बात करते रहे हैं कि आरसीबी को इस तरह का प्रदर्शन करना चाहिए, क्योंकि हमारे पास अच्छे कुशल खिलाड़ी हैं. पिछले दो मैच हमारी योग्यता और कौशल के साथ सही न्याय है. इस तेज गेंदबाज ने स्वीकार किया कि दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से आईपीएल में खेलने का अनुभव इस मैच में उनके काम आया.

आरोन ने कहा, तीन साल पहले यह मेरा घरेलू मैदान था. विकेट धीमा था लेकिन मुझे इस पर गेंदबाजी करने में मजा आता है. विकेट से थोड़ा उछाल मिल रही थी जिससे हमें मद मिली. हम शुरू में विकेट हासिल करना चाहते थे और सौभाग्य से हम इसमें सफल रहे. आरोन अपने करियर की दौरान फिटनेस से जूझते रहे हैं लेकिन अब उन्होंने घोषणा कि वह पूरी तरह फिट हैं और उन्हें फिटनेस संबंधी कोई दिक्कत नहीं है.

उन्होंने कहा, मैं हमेशा फिट रहता हूं. पहले पीठ से जुड़ी परेशानी थी. कुछ और चोटों से भी मैं परेशान था लेकिन मेरे परिवार, ट्रेनर और कोचों ने काफी मदद की जिससे मैं फिट हो पाया. अब मुझे कोई दिक्कत नहीं है. आरोन से पूछा गया कि क्या टी20 में उन्होंने अपने लिए कोई लेंथ तय कर रखी है, उन्होंने कहा, नहीं ऐसा नहीं है. टी20 में कोई आदर्श लेंथ नहीं होती है. आपको परिस्थितियों के अनुसार अलग- अलग तरह की गेंद करनी होती हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola