महेंद्र सिंह धौनी को विश्वकप के दौरान बेटी ZIVA की कमी बहुत खली थी

इंडियन प्रीमियर लीग में कल चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैंलेजर्स बेंगलूर के मैच से पहले चेन्नई के कप्तान ने कुछ ऐसी बातें कहीं, जो दिल को छू लेने वाली हैं. धौनी ने कहा कि जब उनकी बेटी जीवा का जन्म हुआ, उस वक्त वे भारत में नहीं थे, लेकिन उसकी कमी उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे […]
इंडियन प्रीमियर लीग में कल चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैंलेजर्स बेंगलूर के मैच से पहले चेन्नई के कप्तान ने कुछ ऐसी बातें कहीं, जो दिल को छू लेने वाली हैं. धौनी ने कहा कि जब उनकी बेटी जीवा का जन्म हुआ, उस वक्त वे भारत में नहीं थे, लेकिन उसकी कमी उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान बहुत खली. उन्होंने कहा कि एक खिलाड़ी के जीवन में पिता बनने के बाद सबकुछ बदल जाता है.
हालांकि उसके जन्म के वक्त छह फरवरी 2015 को महेंद्र सिंह धौनी भारत में नहीं थे और उन्हें अपनी बेटी को देखने का मौका उसके जन्म के लगभग डेढ़ महीने बाद ही मिला, लेकिन अब जबकि धौनी और जीवा साथ हैं, एक पिता का प्रेम अपनी बेटी के लिए बरस पड़ा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










