ePaper

पाकिस्तान की हार के लिए पीसीबी जिम्मेदार : मोहम्मद युसूफ

Updated at : 21 Apr 2015 3:28 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान की हार के लिए पीसीबी जिम्मेदार : मोहम्मद युसूफ

कराची : एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला में बांग्लादेश से मिली हार के बाद पाकिस्तान के क्रिकेट जगत में हंगामा मच गया है और आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद युसूफ ने इस हार के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड, टीम प्रबंधन और खास तौर पर कोच वकार युनूस को दोषी ठहराया […]

विज्ञापन

कराची : एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला में बांग्लादेश से मिली हार के बाद पाकिस्तान के क्रिकेट जगत में हंगामा मच गया है और आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद युसूफ ने इस हार के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड, टीम प्रबंधन और खास तौर पर कोच वकार युनूस को दोषी ठहराया है.

युसूफ ने कहा , मैं नये कप्तान अजहर अली या खिलाड़ियों को दोष नहीं देता. मैं उन्हें कसूरवार मानता हूं जो पिछले कई महीने से सत्ता में बैठे हैं और सारे गलत फैसले ले रहे हैं. इन्हीं की वजह से नौबत यहां तक आ गयी. उन्होंने कहा , मैं बोर्ड के सारे अधिकारियों और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के कोचों को दोषी ठहराता हूं जिन्होंने नये खिलाड़ियों के विकास के लिए कुछ नहीं किया. इसके अलावा राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच वकार युनूस दोषी हैं.

उन्होंने वकार के रवैये पर भी सवाल उठाये. उन्होंने कहा , हम कोच के रवैये के कारण काफी समस्याएं झेल रहे हैं. यह प्रबंधन का काम है कि वह सुनिश्चित करे कि सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी देश के लिए खेलने को प्रेरित हों. इस समय वकार पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे अलोकप्रिय व्यक्तियों में से है. सूत्रों ने बताया कि नयी चयन समिति बांग्लादेश के खिलाफ पहले दो वनडे में उनके द्वारा किये गये चयन से खुश नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola