युवा बल्लेबाज अंकित केसरी की मौत से कोलकाता में शोक

कोलकाता : बंगाल के युवा बल्लेबाज अंकित केसरी की दुखद मौत के बाद आज कोलकाता मैदान में गहरा सन्नाटा पसरा रहा. पद्दापुकुर में चाय विक्रेता राजकुमार के तीन बच्चों में सबसे छोटे अंकित ईस्ट बंगाल के सलामी बल्लेबाज थे. वह 17 अप्रैल को एक वनडे मैच के दौरान साथी खिलाड़ी से टकरा गये थे और […]
कोलकाता : बंगाल के युवा बल्लेबाज अंकित केसरी की दुखद मौत के बाद आज कोलकाता मैदान में गहरा सन्नाटा पसरा रहा. पद्दापुकुर में चाय विक्रेता राजकुमार के तीन बच्चों में सबसे छोटे अंकित ईस्ट बंगाल के सलामी बल्लेबाज थे. वह 17 अप्रैल को एक वनडे मैच के दौरान साथी खिलाड़ी से टकरा गये थे और आज सुबह उनकी दिल का दौरा पडने से मौत हो गयी.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से लेकर दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली, बीसीसीआई अध्यक्ष जगमोहन डालमिया सभी उनकी मौत से सकते में आ गये. इससे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फिल ह्यूज की मौत की यादें भी ताजा हो गयी जिनका पिछले साल नवंबर में गर्दन पर बाउंसर लगने के बाद निधन हो गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




