युवा क्रिकेटर अंकित केसरी की मौत पर परिजनों को सांत्वना देने पहुंची ममता बनर्जी

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के युवा क्रिकेट खिलाडी अंकित केसरी के असमय निधन पर आज शोक जताते हुए कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि उसका जीवन शुरु होने से पहले ही खत्म हो गया. ईस्ट बंगाल क्लब के टेंट में अंत्येष्टि के लिए अंकित का शव […]
कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के युवा क्रिकेट खिलाडी अंकित केसरी के असमय निधन पर आज शोक जताते हुए कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि उसका जीवन शुरु होने से पहले ही खत्म हो गया.
ईस्ट बंगाल क्लब के टेंट में अंत्येष्टि के लिए अंकित का शव लाने जाने के समय भावुक दिख रहीं ममता ने कहा, मुझे गहरा झटका लगा है और इस तरह के युवा के लिए संवेदना प्रकट करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है. मुझे नहीं पता कि इतने युवा क्रिकेटर की मौत पर संवेदना प्रकट करना सही है या नहीं. मैं बस उसे देखने आयी हूं. ममता ने युवा क्रिकेटर के शव पर फूल नहीं चढाए और इसकी जगह टेंट में चुपचाप करीब 10 मिनट गुजारे. वह बाद में अंकित के पिता और उनके बडे भाई से क्लब टेंट में मिलीं और उसके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










