बोले भज्जी, पोलार्ड ने गलत नियत से मुंह पर नहीं साटा टेप

बेंगलूरु : कीरोन पोलार्ड द्वारा मुंह पर टेप लगाये जाने के मुद्दे पर उनका बचाव करते हुए मुंबई इंडियंस के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा कि यह प्रतिक्रिया व्यक्त करने का अद्भुत तरीका था, लेकिन दुर्भावनापूर्ण नहीं था. हरभजन ने कहा ,अंपायरों ने उसे चुप रहने को कहा था लिहाजा उसने मुंह पर टेप […]
बेंगलूरु : कीरोन पोलार्ड द्वारा मुंह पर टेप लगाये जाने के मुद्दे पर उनका बचाव करते हुए मुंबई इंडियंस के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा कि यह प्रतिक्रिया व्यक्त करने का अद्भुत तरीका था, लेकिन दुर्भावनापूर्ण नहीं था. हरभजन ने कहा ,अंपायरों ने उसे चुप रहने को कहा था लिहाजा उसने मुंह पर टेप लगा लिया. वह अलग तरह का है और उसे इस तरह की चीजें करना पसंद है.
यह अनूठा था लेकिन दुर्भावना से नहीं किया गया था. रायल चैलेंजर्स बेंगलूर के अपने हमवतन खिलाडी क्रिस गेल के साथ झड़प के बाद अंपायरों ने पोलार्ड को खामोश रहने को कहा था. उसने मुंह पर टेप चिपकाकर सभी को हैरान कर दिया था. बाद में उसने कहा कि ऐसा उसने सिर्फ मस्ती के लिए किया था.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




