युवराज ने कहा, मुझपर 16 करोड़ का दबाव नहीं, ”नीलामी के समय मैं सो रहा था”

विशाखापट्टनम : भारतीय टीम से बाहर चल रहे युवराज सिंह ने साफ किया कि आईपीएल का सबसे महंगा खिलाड़ी होने के तमगे के कारण उन पर किसी तरह का दबाव नहीं है और कहा कि उन्होंने किसी से वह धनराशि देने के लिये नहीं कहा था जो इस साल के शुरु में आईपीएल की नीलामी […]
विशाखापट्टनम : भारतीय टीम से बाहर चल रहे युवराज सिंह ने साफ किया कि आईपीएल का सबसे महंगा खिलाड़ी होने के तमगे के कारण उन पर किसी तरह का दबाव नहीं है और कहा कि उन्होंने किसी से वह धनराशि देने के लिये नहीं कहा था जो इस साल के शुरु में आईपीएल की नीलामी के दौरान उन्हें मिली. युवराज से पूछा गया कि क्या उन्हें जो 16 करोड़ रुपये की अविश्वसनीय धनराशि मिल रही है उससे उन पर दबाव बन रहा है.
दिल्ली डेयरडेविल्स के इस बल्लेबाज ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच की पूर्व संध्या पर कहा, वास्तव में नहीं. जब नीलामी चल रही थी मैं सो रहा था. और मैंने यह धनराशि देने के लिये किसी से नहीं कहा था. जो भी धनराशि मुझे मिलती मैं आईपीएल में खेलता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










