ePaper

मुंबई इंडियंस की लगातार तीसरी हार से निराश पोलार्ड ने कहा, हमें खेल में सुधार करना होगा

Updated at : 15 Apr 2015 4:31 PM (IST)
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस की लगातार तीसरी हार से निराश पोलार्ड ने कहा, हमें खेल में सुधार करना होगा

अहमदाबाद : आईपीएल में मुंबई इंडियंस की लगातार तीसरी हार से निराश टीम के कैरेबियाई बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड ने कहा है कि उन्हें रणनीति के कई पहलुओं में सुधार करना होगा. पोलार्ड ने कल मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा , मैं निश्चित तौर पर निराश हूं. हमें अच्छा शुरुआत नहीं मिली. मैने और […]

विज्ञापन

अहमदाबाद : आईपीएल में मुंबई इंडियंस की लगातार तीसरी हार से निराश टीम के कैरेबियाई बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड ने कहा है कि उन्हें रणनीति के कई पहलुओं में सुधार करना होगा. पोलार्ड ने कल मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा , मैं निश्चित तौर पर निराश हूं. हमें अच्छा शुरुआत नहीं मिली. मैने और कोरे एंडरसन ने रन बनाये लेकिन यह काफी नहीं था. हमें गेंदबाजी और बल्लेबाजी में और सुधार करना होगा.

अगले मैच के लिये मुंबई इंडियंस की रणनीति के बारे में पूछने पर पोलार्ड ने कहा कि इसमें बदलाव देखने को मिल सकता है. उन्होंने कहा , इस मैच में हमारी शुरुआत अच्छी नहीं रही. हमें अगले मैच में रणनीति बदलनी होगी क्योंकि मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से है जो लगातार अच्छा प्रदर्शन करती आई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola