एबी डिविलियर्स 360 डिग्री पर कहीं भी रन बना सकता है : मोर्ने मोर्कल

कोलकाता : कोलकाता नाइटराइडर्स के दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्कल का मानना है कि उनके हमवतन एबी डिविलियर्स जब लय में होते हैं तो गेंदबाज के पास करने के लिए कुछ भी नहीं होता है क्योंकि वह 360 डिग्री पर कहीं भी रन बनाने की काबिलियत रखते हैं.मोर्कल ने कहा कि एबी डिविलियर्स जैसे […]
कोलकाता : कोलकाता नाइटराइडर्स के दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्कल का मानना है कि उनके हमवतन एबी डिविलियर्स जब लय में होते हैं तो गेंदबाज के पास करने के लिए कुछ भी नहीं होता है क्योंकि वह 360 डिग्री पर कहीं भी रन बनाने की काबिलियत रखते हैं.मोर्कल ने कहा कि एबी डिविलियर्स जैसे खतरनाक बल्लेबाज पर अंकुश लगाने के लिये किसी को भी अपने पांवों पर ध्यान देना चाहिए.
मोर्कल ने रायल चैलेंजर्स बेंगलूर के खिलाफ कल होने वाले मैच की पूर्व संध्या पर कहा, आप वास्तव में एबी के लिए कोई रणनीति नहीं बना सकते.वह विश्व स्तरीय बल्लेबाज है. केवल बल्ले और गेंद के बीच मुकाबले का लुत्फ उठाओ और अपनी योजना पर अमल करने की कोशिश करो.एबी के पास क्रिकेट की किताब के सभी शॉट हैं. वह 360 डिग्री पर कहीं भी रन बना सकता है. उन्होंने कहा, केवल अपने पांवों के बारे में सोचो, अनुभव का लुत्फ उठाओ और जितना संभव हो सकते अपनी योजना पर अमल करो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










