श्रीलंका ने नये क्रिकेट चयन पैनल की घोषणा की

Updated:
विज्ञापन
श्रीलंका ने नये क्रिकेट चयन पैनल की घोषणा की

कोलंबो : खेल मंत्री नवीन दिसानायके ने कपिल विजेगुणावर्देना की अगुआई में नये राष्ट्रीय किकेट चयन पैनल की घोषणा की. विजेगुणावर्देना श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के संचालन के लिए बनाई गई नयी अंतरिम समिति के सदस्य भी हैं. पूर्व टेस्ट तेज गेंदबाज विजेगुणावर्देना ने 1991 में लार्डस टेस्ट में पदार्पण किया था. पैनल में उनके साथी […]

विज्ञापन

कोलंबो : खेल मंत्री नवीन दिसानायके ने कपिल विजेगुणावर्देना की अगुआई में नये राष्ट्रीय किकेट चयन पैनल की घोषणा की. विजेगुणावर्देना श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के संचालन के लिए बनाई गई नयी अंतरिम समिति के सदस्य भी हैं. पूर्व टेस्ट तेज गेंदबाज विजेगुणावर्देना ने 1991 में लार्डस टेस्ट में पदार्पण किया था. पैनल में उनके साथी पूर्व क्रिकेटर ब्रेंडन कुरुप्पू, हेमंत विक्रमारत्ने और अमल सिल्वा होंगे.

पिछले हफ्ते सनथ जयसूर्या की अगुआई वाले चयन पैनल के इस्तीफा देने के बाद नये चयन पैनल की नियुक्ति की गई है. दिसानायके ने कहा कि प्रशासन में भ्रष्टाचार की जांच पूरी होने तक सिदाथ वेट्टिमुनी की अगुआई वाली अंतरिम समिति क्रिकेट प्रशासन को चलाएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola