आईपीएल -8 : सचिन ने मुंबई इंडियंस को दिया जीत का मंत्र

कोलकाता : सचिन तेंदुलकर आज यहां ईडन गार्डन्स में आकर्षण का केंद्र रहे जब कल यहां होने वाले आईपीएल आठ के शुरुआती मुकाबले से पूर्व उन्होंने मुंबई इंडियन्स के खिलाडियों का हौसला बढाया और फिर आरसीबी के कप्तान विराट कोहली के साथ लंबी चर्चा की. दो साल पहले यहां अपने करियर का 199वां टेस्ट खेलने […]
कोलकाता : सचिन तेंदुलकर आज यहां ईडन गार्डन्स में आकर्षण का केंद्र रहे जब कल यहां होने वाले आईपीएल आठ के शुरुआती मुकाबले से पूर्व उन्होंने मुंबई इंडियन्स के खिलाडियों का हौसला बढाया और फिर आरसीबी के कप्तान विराट कोहली के साथ लंबी चर्चा की.
दो साल पहले यहां अपने करियर का 199वां टेस्ट खेलने वाले तेंदुलकर सुबह कोलकाता पहुंचे और फिर सीधा टीम के पास ईडन गार्डन्स पहुंचे. आईपीएल आठ के पहले मैच में कल मुंबई की टीम को कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना करना है. टीम जर्सी और शार्ट्स पहनकर आए तेंदुलकर दो घंटे के अभ्यास सत्र के दौरान मैदान पर रहे और उन्होंने मुंबई इंडियन्स के सभी 26 खिलाडियों को समय दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




