ePaper

बड़े मैच का दबाव नहीं झेल पायी टीम इंडिया : गावस्कर

Updated at : 26 Mar 2015 8:17 PM (IST)
विज्ञापन
बड़े मैच का दबाव नहीं झेल पायी टीम इंडिया : गावस्कर

सिडनी : भारतीय बल्लेबाजों के खराब शाट के चयन से खिन्न पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा कि भारत विश्व कप सेमीफाइनल का दबाव नहीं झेल पाया और ऑस्ट्रेलिया उसे आसानी से हराने में सफल रहा. गावस्कर ने कहा, भारतीय टीम बडे मैच का दबाव नहीं झेल पायी. भारतीय टीम आज हर विभाग विशेषकर […]

विज्ञापन

सिडनी : भारतीय बल्लेबाजों के खराब शाट के चयन से खिन्न पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा कि भारत विश्व कप सेमीफाइनल का दबाव नहीं झेल पाया और ऑस्ट्रेलिया उसे आसानी से हराने में सफल रहा.

गावस्कर ने कहा, भारतीय टीम बडे मैच का दबाव नहीं झेल पायी. भारतीय टीम आज हर विभाग विशेषकर बल्लेबाजी में नाकाम रही. वह पारी के दौरान मजबूत साझेदारी नहीं कर पायी. बल्लेबाजों ने गैरजिम्मेदाराना खेल दिखाया और कुछ खराब शाट लगाये.

उन्होंने कहा, ऑस्ट्रेलिया को पूरे अंक मिलते हैं क्योंकि उसने पूरे मैच में भारत को किसी भी समय हावी नहीं होने दिया. गावस्कर ने कहा, मुझे आज उनके शाट के चयन ने सबसे अधिक निराश किया. विराट कोहली को अपने इस तरह के पुल शाट में सुधार करने की जरुरत है. भारतीय बल्लेबाजों पर 329 रन के लक्ष्य का पीछा करने का दबाव साफ दिख रहा था. भारतीय बल्लेबाज अपनी गलतियों से नाकाम रहे और तेजी से रन बनाने के प्रयास में गलत शाट खेलकर आउट हुए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola