ePaper

सेमीफाइनल से पहले भारत के सबसे सफल गेंदबाज शमी ने किया रेस्ट

Updated at : 23 Mar 2015 7:46 PM (IST)
विज्ञापन
सेमीफाइनल से पहले भारत के सबसे सफल गेंदबाज शमी ने किया रेस्ट

सिडनी : भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पिछले सप्ताह बांग्लादेश के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच की थकान से पूरी तरह से उबरने के लिये आज विश्राम किया और अभ्यास सत्र में भाग नहीं लिया. शमी जब अभ्यास के लिये नहीं आये तो उनके घुटने की स्थिति को लेकर बातें की जाने लगी थी […]

विज्ञापन

सिडनी : भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पिछले सप्ताह बांग्लादेश के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच की थकान से पूरी तरह से उबरने के लिये आज विश्राम किया और अभ्यास सत्र में भाग नहीं लिया. शमी जब अभ्यास के लिये नहीं आये तो उनके घुटने की स्थिति को लेकर बातें की जाने लगी थी लेकिन टीम के मीडिया मैनेजर आर एन बाबा ने साफ किया कि चिंता की कोई बात नहीं है.

बाबा ने कहा, शमी शत प्रतिशत फिट है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में चयन के लिये उपलब्ध रहेगा. बाबा से पूछा गया कि शमी ने मोहित शर्मा और उमेश यादव की तरफ फुटबॉल क्यों नहीं खेली और नेट्स पर गेंदबाजी क्यों नहीं की, उन्होंने कहा, उसने एक अतिरिक्त दिन तक विश्राम करने का आग्रह किया था और उसकी बात मान ली गयी. शमी ने विश्व कप में अब तक सात मैचों में 17 विकेट लिये हैं. भुवनेश्वर कुमार ने आज नेट्स पर लंबे समय तक गेंदबाजी की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola