क्वार्टर फाइनल में हार के बाद बांग्लादेश में पाकिस्तानी अंपायर का पुतला फूंका गया

ढाका : बांग्लादेश के सैकडों क्रिकेट प्रेमियों ने अपनी टीम के विश्व कप से बाहर होने के बाद आज यहां पाकिस्तानी क्रिकेट अंपायर अली डार का पुतला जलाया और प्रदर्शन किया. बांग्लादेश की भारत के हाथों 109 रन से हार के बाद वे अंपायरों और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के खिलाफ शर्मनाक, शर्मनाक, आईसीसी साजिश नहीं […]
ढाका : बांग्लादेश के सैकडों क्रिकेट प्रेमियों ने अपनी टीम के विश्व कप से बाहर होने के बाद आज यहां पाकिस्तानी क्रिकेट अंपायर अली डार का पुतला जलाया और प्रदर्शन किया. बांग्लादेश की भारत के हाथों 109 रन से हार के बाद वे अंपायरों और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के खिलाफ शर्मनाक, शर्मनाक, आईसीसी साजिश नहीं चलेगी के नारे लगा रहे थे.
सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 137 रन बनाये लेकिन जब वह 90 रन पर थे तब रुबेल हुसैन की फुलटास पर उन्होंने डीप मिडविकेट पर कैच दे दिया था. डार और उनके साथी अंपायर इयान गाउल्ड ने हालांकि इसे नोबाल करार दिया क्योंकि लग रहा था कि गेंद कमर की उंचाई से उपर जा रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




