ePaper

विश्वकप के क्वार्टर फाइनल में जीत पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी टीम इंडिया को बधाई

Updated at : 19 Mar 2015 6:29 PM (IST)
विज्ञापन
विश्वकप के क्वार्टर फाइनल में जीत पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी टीम इंडिया को बधाई

नयी दिल्ली : राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम के आज विश्व कप में बांग्लादेश को हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश करने पर बधाई दी. राष्ट्रपति ने ट्वीट करके कहा, टीम इंडिया बधाई. दोनो टीमों की खेल भावना प्रशंसनीय. प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, शानदार खेल, शानदार प्रदर्शन, टीम इंडिया को […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम के आज विश्व कप में बांग्लादेश को हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश करने पर बधाई दी. राष्ट्रपति ने ट्वीट करके कहा, टीम इंडिया बधाई. दोनो टीमों की खेल भावना प्रशंसनीय.

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, शानदार खेल, शानदार प्रदर्शन, टीम इंडिया को एक बार फिर बधाई. मेलबर्न में आज क्वार्टर फाइनल में टीम इंडिया के बांग्लादेश की टीम को 109 रन से हराने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री का ट्वीट आ गया था.

खेल मंत्री सोनोवाल ने टीम इंडिया के अलावा मैन आफ दी मैच रोहित शर्मा को भी बधाई दी. बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर और अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ के अध्यक्ष प्रफुल पटेल ने भी टीम की सफलता पर बधाई दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola