ePaper

CWC : भारत -बांग्लादेश मैच पर मंडरा रहा बारिश का खतरा

Updated at : 18 Mar 2015 5:43 AM (IST)
विज्ञापन
CWC : भारत -बांग्लादेश मैच पर मंडरा रहा बारिश का खतरा

मेलबर्न : भारत और बांग्लादेश के बीच गुरु वार को मेलबर्न में होने वाले क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले में बारिश खलल डाल सकती है. मंगलवार को मेलबर्न का मौसम अचानक बदल गया. दोनों टीमों की प्रैक्टिस वर्षा से प्रभावित हुई. हालांकि नॉकआउट के सभी मैचों के लिए एक दिन रिजर्व के तौर पर रखा गया है. […]

विज्ञापन
मेलबर्न : भारत और बांग्लादेश के बीच गुरु वार को मेलबर्न में होने वाले क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले में बारिश खलल डाल सकती है. मंगलवार को मेलबर्न का मौसम अचानक बदल गया. दोनों टीमों की प्रैक्टिस वर्षा से प्रभावित हुई. हालांकि नॉकआउट के सभी मैचों के लिए एक दिन रिजर्व के तौर पर रखा गया है. बारिश के कारण अगर दोनों दिन मैच नहीं होता है, तो अपने ग्रुप में ऊंचा स्थान पाने वाली टीम आगे बढ़ेगी. इस तरह बारिश से अगर मुकाबला धुल जाता है, तो भारत सेमीफाइनल में पहुंच जायेगा.
मौसम विभाग के प्रवक्ता क्रिस गॉडफ्रेड ने बताया कि मंगलवार की देर रात और बुधवार की सुबह पूरे विक्टोरिया में तेज आंधी आने की संभावना है. मेलबर्न के आसपास खुले और समुद्री इलाकों को चेतावनी जारी की गयी है कि 100 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार वाली इस आंधी से जान-माल का नुकसान हो सकता है. विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में 1 से 5 मिलिमीटर बारिश हो सकती है. मैच के दिन बारिश की आशंका 70 प्रतिशत तक है. मंगलवार को बारिश के कारण दोनों टीमें नेट प्रैक्टिस नहीं कर पायी. भारतीय खिलाड़ियों ने फुटबॉल खेला.
रणनीति पर होगा असर
बारिश की वजह से मैच रुक-रुक कर होता है तो टीमों को अपनी रणनीति लगातार बदलनी होगी. इसमें किसी भी टीम को फायदा हो सकता है. अगर आसमान में बादल होंगे तो गेंदबाजों को काफी फायदा हो सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola