पिता बनने वाले हैं क्रिकेटर श्रीसंत !

आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में बुरी तरह से फंसे और दिल्ली के तिहाड़ जेल में सजा काट चुके टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज श्रीसंत के जीवन में बड़ी खुशखबरी आने वाली है. मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार वह पिता बनने वाले हैं. मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार श्रीसंत के पिता […]
आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में बुरी तरह से फंसे और दिल्ली के तिहाड़ जेल में सजा काट चुके टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज श्रीसंत के जीवन में बड़ी खुशखबरी आने वाली है. मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार वह पिता बनने वाले हैं.
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार श्रीसंत के पिता बनने की बात का खुलासा श्रीसंत के भाई ने किया है. इस पूर्व तेज गेंदबाज के घर में आने वाले नये मेहमान का बेसब्री से इंतजार हो रहा है. इसको लेकर श्रीसंत के परिवार में उत्सव का माहौल है. श्रीसंत की ओर से बयान आया है कि इसका फर्क नहीं पड़ता है कि वह बेटी के पिता बनेंगे या बेटे का. बताया जा रहा है कि श्रीसंत की पत्नी मई में मां बनने वाली हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










