क्वार्टर फाइनल तक फिट हो जायेंगे वेस्टइंडीज के ब्लास्टर बल्लेबाज क्रिस गेल

वेलिंगटन : वेस्टइंडीज टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल यहां शनिवार को मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप क्वार्टर फाइनल तक फिट हो जायेंगे. गेल पीठ दर्द के कारण नेपियर में संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाये थे जिसमें वेस्टइंडीज ने छह विकेट […]
वेलिंगटन : वेस्टइंडीज टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल यहां शनिवार को मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप क्वार्टर फाइनल तक फिट हो जायेंगे. गेल पीठ दर्द के कारण नेपियर में संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाये थे जिसमें वेस्टइंडीज ने छह विकेट से जीत दर्ज करके क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी थी. उनकी जगह पर जानसन चार्ल्स को टीम में लिया गया जिन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली थी.
उन्होंने कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि वह शत प्रतिशत फिट नहीं होने पर भी मैच में खेलने के लिए तैयार रहेगा. यह बहुत महत्वपूर्ण मैच है और वह बहुत बड़ा खिलाडी है. आप जानते हैं कि बड़े मैचों में बड़े खिलाडी क्या कर सकते हैं. गेल की वापसी पर ड्वेन स्मिथ को बाहर बैठना पड सकता है जिन्होंने टूर्नामेंट में अब तक अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है. होल्डर ने भी इस तरह के संकेत दिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










