ePaper

CWC : वेस्टइंडीज ने यूएइ को 6 विकेट से हराया

Updated at : 15 Mar 2015 6:56 AM (IST)
विज्ञापन
CWC : वेस्टइंडीज ने यूएइ को 6 विकेट से हराया

एडिलेड : पूल बी के अहम मुकाबले में आज वेस्टइंडीज ने यूएइ को 6 विकेट से हरा दिया है. संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ खेलते हुए वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूएइ की शुरूआत खराब रही. वह विरोधी टीम के सामने 176 रन का लक्ष्‍य ही दे […]

विज्ञापन

एडिलेड : पूल बी के अहम मुकाबले में आज वेस्टइंडीज ने यूएइ को 6 विकेट से हरा दिया है. संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ खेलते हुए वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूएइ की शुरूआत खराब रही. वह विरोधी टीम के सामने 176 रन का लक्ष्‍य ही दे सकी जिसे वेस्टइंडीज ने चार विकेट खोकर प्राप्त कर लिया.

लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम का पहला विकेट ओपनर स्मिथ के रुप में गिरा. उन्हें गुरूजे ने आउट किया. दूसरा विकेट सैमुअल्स का गिरा. उन्हें भी गुरूजे ने 9 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन रवाना कर दिया. तीसरा विकेट चार्ल्स का गिरा. वे अपनी टीम में 55 रन ही जोड पाये. चौथा विकेट रसेल का गिरा. इसी के साथ वेस्टइंडीज के छह अंक हो गये हैं. अब पूल बी से क्वार्टर फाइनल में जाने वाली चौथी टीम के लिए रस्साकशी तेज हो गयी है.

पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूएइ की टीम के शुरुआती काफी खराब रही. उसके छह विकेट मात्र 46 रन पर गिर गये. गेंदबाज जेसन होल्डर ने शानदार प्रदर्शन करते हुये चार विकेट तथा जेरोम टेलर ने तीन विकेट चटकाकर विपक्षी टीम को बैकफुट पर ला खड़ा किया.

यूएइ के ओपनर एंडी बेरेंगर चौथे ही ओवर में मात्र सात रन बनाकर होल्डर का पहला शिकार बने. इसके बाद उतरे कृष्णाचंद्रन को भी होल्डर ने छठे ओवर में शून्य पर ड्वेन स्मिथ को कैच कराकर चलता किया. होल्डर ने इसी ओवर में ही अमजद अली को पांच रन के निजी स्कोर पर पगबाधा आउट कर पवेलियन भेज दिया. शुरुआती तीन विकेट गिरने के बाद यूएई की पारी लड़खड़ा गयी.

गत चैंपियन भारत और दक्षिण अफ्रीका पहले दो स्थानों पर है जबकि सह मेजबान ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और बांग्लादेश पूल ए से क्वालिफाइ कर चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola