आठवीं बार रणजी ट्रॉफी का खिताब कर्नाटक के नाम

मुंबई : गत चैम्पियन कर्नाटक ने तमिलनाडु को एक पारी और 217 रन से हराकर आठवीं बार रणजी ट्रॉफी खिताब जीत लिया. आर विनय कुमार की अगुवाई वाली कर्नाटक टीम ने पांच दिवसीय फाइनल में पहले ही दिन से दबदबा बनाये रखा. उसने पहली पारी में तमिलनाडु को 134 रन पर आउट कर दिया. जवाब […]
मुंबई : गत चैम्पियन कर्नाटक ने तमिलनाडु को एक पारी और 217 रन से हराकर आठवीं बार रणजी ट्रॉफी खिताब जीत लिया. आर विनय कुमार की अगुवाई वाली कर्नाटक टीम ने पांच दिवसीय फाइनल में पहले ही दिन से दबदबा बनाये रखा. उसने पहली पारी में तमिलनाडु को 134 रन पर आउट कर दिया. जवाब में कर्नाटक ने करुण नायर (338) के तिहरे शतक की मदद से 762 रन बनाये थे.
जीत के लिये 628 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए तमिलनाडु की टीम 107.5 ओवर में 411 रन पर आउट हो गई. अपने कल के स्कोर तीन विकेट पर 113 रन से आगे खेलते हुए तमिलनाडु के लिये विजय शंकर (103) और दिनेश कार्तिक (120) ने शतक जमाये लेकिन हार को टालना असंभव था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




