बढ़ सकती है कोहली की मुश्किलें, पीडित पत्रकार ने BCCI और ICC से शिकायत की
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Mar 2015 5:00 PM
नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के उप कप्तान विराट कोहली द्वारा भारतीय पत्रकार को अपशब्द कहने का मामला गरमाता जा रहा है. टीम प्रबंधन ने विवाद को रोकने का प्रयास किया है लेकिन वे प्रयास सफल नहीं हो रहे हैं, इस मामले की शिकायत आईसीसी और बीसीसीआई से की गयी है.बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर […]
नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के उप कप्तान विराट कोहली द्वारा भारतीय पत्रकार को अपशब्द कहने का मामला गरमाता जा रहा है. टीम प्रबंधन ने विवाद को रोकने का प्रयास किया है लेकिन वे प्रयास सफल नहीं हो रहे हैं, इस मामले की शिकायत आईसीसी और बीसीसीआई से की गयी है.बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने आज कहा था यह मामला गलतफहमी का नतीजा था और इस मुद्दे को तुरंत खत्म कर देना चाहिए जिससे कि टीम विश्व कप पर ध्यान केंद्रित कर सके.
टीम प्रबंधन ने भी संक्षिप्त बयान जारी करके कहा, इस मामले में गलतफहमी थी और किसी तरह के अपशब्दों का इस्तेमाल नहीं किया गया.विराट ने संबंधित व्यक्ति से तुरंत बात की और यह मामला खत्म हो गया. हालांकि कोहली ने जिस पत्रकार के साथ बदसलूकी की उसके नियोक्ता हिंदुस्तान टाइम्स ने आईसीसी और बीसीसीआई को शिकायत की है. समाचार पत्र के खेल संपादक सुखवंत बसरा ने कहा, अपने मुख्य संपादक से विचार विमर्श के बाद मैंने बीसीसीआई अध्यक्ष जगमोहन डालमिया को पत्र लिखा.
मैंने डालमिया को इस मुद्दे पर गौर करने को कहा है. इस घटना में शामिल पत्रकार जसविंदर सिद्धू ने आईसीसी को इस घटना की जानकारी दी है. समाचार पत्र यह भी देख रहा है कि कोहली ने ऐसा करके आस्ट्रेलिया का कोई कानून तोडा है या नहीं और वे इस स्टार क्रिकेटर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के विकल्प पर विचार कर सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










