ePaper

मैच विजेता हैं डेल स्टेन : एबी डिविलियर्स

Updated at : 04 Mar 2015 10:31 AM (IST)
विज्ञापन
मैच विजेता हैं डेल स्टेन : एबी डिविलियर्स

कैनबरा : दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एबी डिविलियर्स ने डेल स्टेन के क्रिकेट विश्व कप में शीर्ष फॉर्म में नहीं होने के बावजूद उन्हें मैच विजेता करार दिया है.विश्व कप में अब तक शीर्ष प्रदर्शन करने में नाकाम रहे स्टेन ने कल आयरलैंड को 201 रन से हराने के दौरान अपने 100वें अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच […]

विज्ञापन

कैनबरा : दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एबी डिविलियर्स ने डेल स्टेन के क्रिकेट विश्व कप में शीर्ष फॉर्म में नहीं होने के बावजूद उन्हें मैच विजेता करार दिया है.विश्व कप में अब तक शीर्ष प्रदर्शन करने में नाकाम रहे स्टेन ने कल आयरलैंड को 201 रन से हराने के दौरान अपने 100वें अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच में 39 रन देकर दो विकेट चटकाए.

स्टेन ने पाल स्टर्लिंग और एड जोयस को आउट किया. वह हालांकि विश्व कप के चार मैचों में अब तक 182 रन देकर सिर्फ पांच विकेट हासिल कर पाये हैं. भारत के खिलाफ एमसीजी में 130 रन की हार के दौरान वह 55 रन देकर एक विकेट हासिल कर पाये थे.

इसके विपरीत उनके साथी तेज गेंदबाजों मोर्ने मोर्कल ने चार मैचों में 174 रन देकर नौ जबकि काइल एबोट ने दो मैचों में 58 रन देकर छह विकेट चटकाए हैं.

डिविलियर्स ने कहा, मैं डेल को लेकर चिंतित नहीं हूं. वह इस टूर्नामेंट में हमें कुछ महत्वपूर्ण मैच जितायेगा. उन्होंने कहा, उसने काफी ऊर्जा और जज्बे के साथ गेंदबाजी की. उसने आयरलैंड के खिलाफ अच्छी गति से गेंदबाजी की जबकि वह सोच सकता था कि अधिक जोर लगाने की जरूरत नहीं है, हम पहले ही 400 रन बना चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola