जानें पत्रकार को देख क्यों अपना आपा खो बैठे कोहली

पर्थ : भारत के प्रमुख बल्लेबाज और टीम के उप कप्तान विराट कोहली आज अचानक अपना आपा खो बैठे और पत्रकार के साथ बदसलूकी की. कोहली ने पत्रकार पर भड़कते हुए गाली दे दी. बाद में बांये हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना के द्वारा शांत कराने पर शांत हुए. कोहली का यह रूप वैसे समय […]
पर्थ : भारत के प्रमुख बल्लेबाज और टीम के उप कप्तान विराट कोहली आज अचानक अपना आपा खो बैठे और पत्रकार के साथ बदसलूकी की. कोहली ने पत्रकार पर भड़कते हुए गाली दे दी. बाद में बांये हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना के द्वारा शांत कराने पर शांत हुए. कोहली का यह रूप वैसे समय आया जब भारत को विश्व कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ वाका में शुक्रवार लीग चरण के अगले मैच में मुकाबला करना है.
किसी को भी विश्वास नहीं था कि इस तरह की घटना घटेगी. कोहली अभ्यास के बाद जब ड्रेसिंग रुम की तरफ लौट रहा था तो उसने अपने सामने एक राष्ट्रीय दैनिक के पत्रकार को खडा पाया. पत्रकार कुछ समझ पाता इससे पहले ही कोहली ने अभद्र भाषा का प्रयोग करना शुरु कर दिया. कुछ देर तक ऐसा चलता रहा और फिर वह चला गया. भारतीय टीम के कुछ सदस्य भी तब हैरानी से देख रहे थे कि आखिर माजरा क्या है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










