रणजी ट्रॉफी : 40 बार के चैंपियन मुंबई 44 पर ढ़ेर

बेंगलूर : चालीस बार के चैंपियन मुंबई की टीम एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर विकेटों के पतझड के बीच आज यहां कर्नाटक के खिलाफ रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल के पहले दिन केवल 44 रन पर ढेर हो गयी जो उसका इस टूर्नामेंट में दूसरा न्यूनतम स्कोर है. मैच के पहले दिन कुल 22 विकेट गिरे. कर्नाटक ने […]
बेंगलूर : चालीस बार के चैंपियन मुंबई की टीम एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर विकेटों के पतझड के बीच आज यहां कर्नाटक के खिलाफ रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल के पहले दिन केवल 44 रन पर ढेर हो गयी जो उसका इस टूर्नामेंट में दूसरा न्यूनतम स्कोर है.
मैच के पहले दिन कुल 22 विकेट गिरे. कर्नाटक ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी की लेकिन उसकी टीम 202 रन बनाकर आउट हो गयी. इसके बाद हालांकि कप्तान आर विनयकुमार ने टीम को शानदार वापसी दिलायी. उन्होंने 20 रन देकर छह विकेट लेकर मुंबई को 44 रन पर आउट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. कर्नाटक को इस तरह से 158 रन की बढत मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




