ePaper

हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ नहीं खेलेंगे वर्नोन फिलैंडर

Updated at : 24 Feb 2015 11:27 AM (IST)
विज्ञापन
हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ नहीं खेलेंगे वर्नोन फिलैंडर

सिडनी : रविवार को भारत के खिलाफ खेले गये मैच में चोटिल हुए दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज वर्नोन फिलैंडर हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ शुक्रवार को यहां होने वाले विश्व कप पूल बी के मैच में नहीं खेल पायेंगे. फिलैंडर भारत के खिलाफ खेले गये मैच में केवल चार ओवर कर […]

विज्ञापन

सिडनी : रविवार को भारत के खिलाफ खेले गये मैच में चोटिल हुए दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज वर्नोन फिलैंडर हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ शुक्रवार को यहां होने वाले विश्व कप पूल बी के मैच में नहीं खेल पायेंगे. फिलैंडर भारत के खिलाफ खेले गये मैच में केवल चार ओवर कर पाये थे और बाद में बल्लेबाजी करते हुए शून्य पर आउट हो गये थे. भारत ने इस मैच में दक्षिण अफ्रीका को 130 रन से करारी शिकस्त दी थी.

दक्षिण अफ्रीका के टीम मैनेजर मोहम्मद मूसाजी ने कहा, स्कैन से पता चला है कि वर्नोन की हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया है. इससे उबरने में एक सप्ताह से दस दिन का समय लगता है और इसलिए वह वेस्टइंडीज के खिलाफ सिडनी में शुक्रवार को होने वाले मैच के लिये उपलब्ध नहीं रहेंगे. उन्होंने कहा, फिलैंडर आयरलैंड के खिलाफ होने वाले मैच में खेले पायेंगे या नहीं इसके बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगा. यह मैच आठ दिन बाद होना है. हम उसे हर तरह का मौका देंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola