विश्वकप क्रिकेट 2015 : वेस्टइंडीज के लिए नहीं खेलेंगे डेरेन ब्रावो

कैनबरा : कल विश्वकप 2015 के एक लीग मुकाबले में वेस्टइंडीज का मुकाबला जिंबाब्वे से है, लेकिन वेस्टइंडीज के लिए यह खबर निराश करने वाली है कि उनके स्टार बल्लेबाज डेरेन ब्रावो इस मुकाबले में नहीं खेलेंगे.टीम ने अपने ट्विटर हैंडल पर आज कहा ,ह्यवेस्टइंडीज इसकी पुष्टि करना चाहता है कि डेरेन ब्रावो जिम्बाब्वे के […]
कैनबरा : कल विश्वकप 2015 के एक लीग मुकाबले में वेस्टइंडीज का मुकाबला जिंबाब्वे से है, लेकिन वेस्टइंडीज के लिए यह खबर निराश करने वाली है कि उनके स्टार बल्लेबाज डेरेन ब्रावो इस मुकाबले में नहीं खेलेंगे.टीम ने अपने ट्विटर हैंडल पर आज कहा ,ह्यवेस्टइंडीज इसकी पुष्टि करना चाहता है कि डेरेन ब्रावो जिम्बाब्वे के खिलाफ कल का मैच नहीं खेल सकेंगे.
टीम को उम्मीद है कि वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सिडनी में शुक्रवार को खेलेंगे. ब्रावो को क्राइस्टचर्च में पाकिस्तान के खिलाफ 150 रन से जीते मैच के दौरान बायें हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी. वह 49 रन बनाने के बाद मैदान से चले गए और फील्डिंग के लिए भी नहीं आये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




