श्रीलंका को काफी सुधार करने की जरुरत : मैथ्यूज

ड्यूनेडिन : श्रीलंकाई कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने अपने खिलाडियों से साफ शब्दों में कहा है कि यदि उन्हें विश्व कप विजेता बनना है तो अपने खेल में आमूलचूल सुधार करना होगा. श्रीलंका ने आज अफगानिस्तान को चार विकेट से हराया लेकिन इसके लिये उसे काफी संघर्ष करना पडा. अनुभवी माहेला जयवर्धने ने शतक जडकर टीम […]
ड्यूनेडिन : श्रीलंकाई कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने अपने खिलाडियों से साफ शब्दों में कहा है कि यदि उन्हें विश्व कप विजेता बनना है तो अपने खेल में आमूलचूल सुधार करना होगा. श्रीलंका ने आज अफगानिस्तान को चार विकेट से हराया लेकिन इसके लिये उसे काफी संघर्ष करना पडा. अनुभवी माहेला जयवर्धने ने शतक जडकर टीम की नैया पार लगायी. श्रीलंका अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड से हार गया था.
मैथ्यूज ने मैच के बाद कहा, शीर्ष टीमों का सामना करने के लिये हमें वास्तव में अपने स्तर में सुधार करने की सख्त जरुरत है. मैं भले ही अभी राहत महसूस कर रहा हूं लेकिन यह उतार चढाव वाला मैच था. हमने अच्छी वापसी की. मैं जानता था कि माहेला के साथ मिलकर मुझे टिककर खेलना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










