दक्षिण अफ्रीका के साथ भारत का मुकाबला 22 को, भुवी की फिटनेस चिंता का सबब

मेलबर्न : दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को होने वाले विश्व कप के दूसरे पूल मैच से पहले भुवनेश्वर कुमार की फिटनेस भारतीय क्रिकेट टीम की चिंता का सबब बनी हुई है क्योंकि यहां आज नेट अभ्यास के दौरान यह तेज गेंदबाज सहज नजर नहीं आया.भुवनेश्वर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला की शुरुआत से […]
मेलबर्न : दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को होने वाले विश्व कप के दूसरे पूल मैच से पहले भुवनेश्वर कुमार की फिटनेस भारतीय क्रिकेट टीम की चिंता का सबब बनी हुई है क्योंकि यहां आज नेट अभ्यास के दौरान यह तेज गेंदबाज सहज नजर नहीं आया.भुवनेश्वर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला की शुरुआत से पहले टखने में चोट लगी थी. वह सिर्फ सिडनी में आखिरी टेस्ट खेल सके लेकिन लय हासिल करने के लिए जूझते नजर आये. धवल कुलकर्णी को टीम के अतिरिक्त सदस्य के रूप में रखा गया है. अभ्यास के दौरान उमेश यादव, मोहम्मद शमी और मोहित शर्मा ने तेजी से रनअप लिया लेकिन भुवनेश्वर असहज लग रहे थे. गेंदबाजी करते समय भी वह महेंद्र सिंह धौनी और अंबाती रायुडू को परेशान नहीं कर सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










