होल्डिंग की भविष्यवाणी क्वार्टर फाइनल खेलेगा आयरलैंड, वेस्टइंडीज को लताड़ा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Feb 2015 12:10 PM
सिडनी : वेस्टइंडीज के दिग्गज माइकल होल्डिंग ने विश्व कप के अपने पहले मैच में आयरलैंड के हाथों चार विकेट की हार के लिए कैरेबियाई टीम की कड़ी आलोचना की.सोमवार को नेल्सन में खेले गये मैच में कैरेबियाई टीम ने पांच विकेट 87 रन पर गंवा दिये.इसके बाद लेंडल सिमंस ( 102 ) और डेरेन […]
सिडनी : वेस्टइंडीज के दिग्गज माइकल होल्डिंग ने विश्व कप के अपने पहले मैच में आयरलैंड के हाथों चार विकेट की हार के लिए कैरेबियाई टीम की कड़ी आलोचना की.सोमवार को नेल्सन में खेले गये मैच में कैरेबियाई टीम ने पांच विकेट 87 रन पर गंवा दिये.इसके बाद लेंडल सिमंस ( 102 ) और डेरेन सैमी ( 89 ) ने टीम का स्कोर सात विकेट पर 304 रन तक पहुंचाया.
उन्होंने विजडन इंडिया से कहा, मेरी समझ में नहीं आ रहा है कि वेस्टइंडीज ने यह कैसे सोच लिया है कि 300 से अधिक रन बनाने पर वे स्वत: ही जीत जायेंगे.उन्हें जीत सुनिश्चित मानकर नहीं चलना चाहिए था. होल्डिंग ने इसके साथ ही भविष्यवाणी की कि आयरलैंड क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगा.उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि वे क्वॉलीफाई करने में सफल रहेंगे.मुझे लगता है कि वे जिम्बाब्वे को हरा देंगे.उनकी क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की बहुत अच्छी संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










