जानें, आखिर क्यों RCB ने छोड़ा था युवराज सिंह को

बेंगलूर : आरसीबी निदेशक पी ए मुरली ने आज कहा कि युवराज सिंह को छोडने की वजह यह थी कि वह बाकी टीमों का भारी खर्च करा सके ताकि उन्हें आईपीएल आठवें सत्र के लिये बेहतर क्रिकेटर खरीदने में मदद मिल सके. उन्होंने यहां खिलाडियों की नीलामी के दौरान पत्रकारों से कहा , युवराज को […]
बेंगलूर : आरसीबी निदेशक पी ए मुरली ने आज कहा कि युवराज सिंह को छोडने की वजह यह थी कि वह बाकी टीमों का भारी खर्च करा सके ताकि उन्हें आईपीएल आठवें सत्र के लिये बेहतर क्रिकेटर खरीदने में मदद मिल सके. उन्होंने यहां खिलाडियों की नीलामी के दौरान पत्रकारों से कहा , युवराज को छोडने की हमारी रणनीति यही थी कि दूसरी टीमें उस पर भारी खर्च कर दे ताकि हम बेहतर खिलाडी खरीद सकें.
उन्होंने कहा कि उनकी टीम युवराज को खरीदना चाहती थी लेकिन यह हो नहीं सका. उन्होंने कहा , हम चाहते थे कि वह टीम में रहे लेकिन ऐसा हो नहीं सका. किंग्स इलेवन पंजाब की मालिक प्रीति जिंटा ने कहा कि वह भी युवराज को टीम में चाहती थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










