ePaper

भारतीय क्रिकेट टीम को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी बधाई

Updated at : 16 Feb 2015 10:45 AM (IST)
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी बधाई

नयी दिल्ली : विश्वकप के पहले मैच में भारत द्वारा पाकिस्तान पर शानदार जीत दर्ज करने के बाद राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी.महेंद्र सिंह धौनी की अगुवाई में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 76 रनों से मात दी. यह विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की लगातार छठी जीत […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : विश्वकप के पहले मैच में भारत द्वारा पाकिस्तान पर शानदार जीत दर्ज करने के बाद राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी.महेंद्र सिंह धौनी की अगुवाई में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 76 रनों से मात दी. यह विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की लगातार छठी जीत है.

राष्ट्रपति मुखर्जी ने कप्तान धौनी को दिये बधाई संदेश में कहा, आपको और भारतीय क्रिकेट टीम के सभी सदस्यों को आईसीसी विश्व कप के पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ जीत के लिए मेरी ओर से बधाई. उन्होंने कहा, देश को आपकी उपलब्धि पर गर्व है. मैं आने वाले मैचों में आपकी सफलता की कामना करता हूं और भरोसा जताता हूं कि टीम भारत के लिए गौरव लायेगी.

इससे पहले राष्ट्रपति ने ट्वीट किया था, ह्यआईसीसी विश्व कप के पहले मैच में जीत के लिए भारतीय टीम को बधाई. कामना करता हूं कि आगामी मैचों में भी आपकी सफलता का क्रम जारी रहेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टीम इंडिया को जीत पर बधाई दी है.

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी विश्व कप के अपने पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत के लिए भारतीय टीम को बधाई दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola