एकदिवसीय क्रिकेट में सचिन के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने कुमार संगकारा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Feb 2015 2:18 PM (IST)
विज्ञापन

क्राइस्टचर्च : श्रीलंका के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा आज यहां क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप मुकाबले के दौरान एकदिवसीय क्रिकेट के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज बने.संगकारा ने दिन की शुरुआत 13,693 रन से की और उन्हें रिकी पोंटिंग (13704) को पीछे छोड़ने के लिए सिर्फ 12 रन की दरकार थी. पोंटिंग पहले […]
विज्ञापन
क्राइस्टचर्च : श्रीलंका के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा आज यहां क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप मुकाबले के दौरान एकदिवसीय क्रिकेट के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज बने.संगकारा ने दिन की शुरुआत 13,693 रन से की और उन्हें रिकी पोंटिंग (13704) को पीछे छोड़ने के लिए सिर्फ 12 रन की दरकार थी. पोंटिंग पहले ही संन्यास ले चुके हैं.
श्रीलंका के बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने पारी के 16वें ओवर में एडम मिल्ने की गेंद फ्लिक करके चार रन के लिए भेजकर यह उपलब्धि हासिल की.संगकारा से अधिक रन अब भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम पर ही दर्ज हैं जिन्होंने 18,426 रन बनाये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




